सी सेक्शन के बाद कितने दिनों तक ब्लीडिंग होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 14:33

​सिजेरियन ऑपरेशन के बाद ब्‍लीडिंग

नॉर्मल डिलीवरी के मुकाबले सी-सेक्‍शन के बाद ब्‍लीडिंग कम हो सकती है। फिर भी आपको कुछ हफ्तों तक योनि से खून आ सकता है। खून का रंग लाल से भूरा हो सकता है। इसके बाद वजाइनल डिस्‍चार्ज शुरू हो जाता है।

ऑपरेशन के बाद पहले कुछ दिनों में ब्‍लीडिंग हैवी रहती है और रिकवरी के साथ यह कम होती जाती है। वहीं हर महिला को अलग तरह से ब्‍लीडिंग हो सकती है। यह ब्‍लीडिंग चार से छह हफ्ते तक हो सकती है।

सी-सेक्शन के बाद ब्लीडिंग: क्या यह नार्मल है-

नार्मल डिलीवरी की तरह ही सिजेरियन डिलीवरी के बाद भी थोड़ी ब्लीडिंग होना सामान्य बात है। सी-सेक्शन के बाद होने वाले रक्तस्राव के बारे में आपको नीचे दी गई बातें जानने की आवश्यकता है:


सी-सेक्शन होने के बाद पहले कुछ दिनों तक आपको ब्लड क्लॉट्स (खून के थक्के) के साथ भारी ब्लीडिंग होगी। यह रक्तस्राव आपके पीरियड्स से ज्यादा भारी हो सकता है।
यह एक तरह का योनि से होने वाला चटक लाल रंग का डिस्चार्ज होता है जिसे लोशिया कहा जाता है।
ब्लीडिंग के साथ कुछ क्लॉटिंग भी हो सकती है, जो इस समय के दौरान सामान्य है।
यह डिस्चार्ज 6 हफ्तों तक हो सकता है। इसके बाद यह अधिक पतला हो जाएगा और इसका रंग गुलाबी-हल्का भूरा से पीला-सफेद हो जाएगा।
यह ब्लीडिंग इसलिए होती है क्योंकि शरीर को गर्भाशय में बचे हुए टिश्यूज को बाहर निकालने की आवश्यकता होती है। डिलीवरी का तरीका क्या है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

यदि पहले कुछ हफ्तों के बाद ब्लीडिंग कम नहीं होती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info